सायबर जागरूकता माह 2025 के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर की विभिन्‍न गतिविधियां

सागर। सायबर जागरूकता माह 2025 के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर की विभिन्‍न गतिविधयॉ
पुलिस प्रशिक्षण शाला मकरोनिया सागर के द्वारा भारत सरकार गृह विभाग आई 4 सी के निर्देशन पर अक्‍टूबर माह को सायबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है।

जिस तारतम्‍य प्रशिक्षण शाखा अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री राजा बाबू सिंह के द्वारा व्‍यापक दिशा निर्देश जारी किये है जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक श्रीमती लवली सोनी के मार्गदर्शन में सायबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर की स्‍टाफ एवं प्रशिक्षु नव आरक्षकों के द्वारा ग्राम गुढा एवं ग्राम बम्‍होरी में सायबर जागरूकता रैली के माध्‍यम से तथा चौपाल पर व्‍याख्‍यान के माध्‍यम से एवं पम्‍पलेट बैनर बाटकर सायबर जागरूकता के विषय में गा्रमीणों महिलाओं एवं बच्‍चों को जागरूक किया ।

शासकीय हाई स्‍कूल घूघर की छात्र छात्राओं एवं स्‍टाफ केा सायबर अपराधों के विषय में जानकारी दी एवं उनसे बचने के उपाय बताये इस अभियान के तहत छात्र छात्राओं हेतु एक आनलाइन जागरूकता क्विज का आयोजन भी किया गया है जिसमें 150 स्‍कूली छात्रछात्राओं ने भाग लिया । इस अभियान को सफल बनाने हेतु पीटीएस के विभिन्‍न सोशल मीडिया हेण्‍डल के माध्‍यम से निरंतर बेनर पोस्‍टर शेयर कीये जा रहे है जो विभिन्‍न सायबर अपराधों के विषय में जानकारी एवं उनसे बचने के उपाये दर्शित करते है । साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती लवली सोनी के द्वारा आकाशवाणी के श्रोताओं हेतु सायबर सुरक्षा संदेश प्रसारित किया गया है ।

अभियान के अंतर्गत सायबर सुरक्षा के संबध में जारी शपथ प्रशिक्षण शाला में प्रशिक्षण रत नवआरक्षकों एवं स्‍टाफ ने ली है जिसमें सायबर अपराध को रोकने एवं उनकी उचित रिपोर्टिग की बात कही गई है । इस अभियान में प्रशिक्षण शाला के निरीक्षक श्री अफरोज खान एस आई मिनी पाठक सउनि उमाशांकर दुबे आर मनीष दुबे आर पवन वर्मा की सक्रिय भूमिका रही ।