होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

सागर में यह नगरपालिका अध्यक्ष और उनके पति BJP से निष्कासित

सागर। देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को भारतीय जनता पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

सागर। देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को भारतीय जनता पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने इसका औपचारिक आदेश जारी किया।

विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का विरोध
जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 में नेहा जैन और उनके पति ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया का खुले रूप से विरोध किया। इस संबंध में मांगे गए स्पष्टीकरण का सही जवाब न देने से यह प्रमाणित होता है कि आरोप सत्य हैं। संगठन के पास इनके कांग्रेस प्रचार से जुड़े फोटो और अन्य प्रमाण भी मौजूद हैं।

RNVLive

13 भाजपा पार्षदों के बावजूद कांग्रेस पार्षद को पीआईसी में शामिल किया

RNVLive

आरोप है कि अध्यक्ष बनने के बाद पीआईसी के गठन में दोनों ने बार-बार कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट को शामिल किया, जबकि नगर पालिका में भाजपा के 13 पार्षद मौजूद हैं। आदेश में इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताया गया है।

त्रिवेंद्र जाट के इस्तीफे को लेकर संगठन को गुमराह करने का आरोप
नेहा जैन द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया था कि पार्षद त्रिवेंद्र जाट ने 25 मार्च 2023 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। परंतु संगठन ने इसे तथ्यहीन बताया है। आदेश के अनुसार त्रिवेंद्र जाट लगातार भाजपा विरोधी कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं, जिसकी प्रमाणिकता उनके सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में उपलब्ध तस्वीरों से होती है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि नेहा जैन ने संगठन को गुमराह करने और झूठ बोलने का प्रयास किया।

स्वागत फ्लेक्स से जिलाध्यक्ष और विधायक की फोटो गायब
आदेश में यह भी उल्लेख है कि प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े के स्वागत के दौरान लगाए गए फ्लेक्स में प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक और जिला अध्यक्ष की तस्वीरें शामिल नहीं की गईं, जिसे संगठन ने “निरकुंश कार्यशैली” बताया। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कार्रवाई- इन सभी आरोपों और जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार नेहा जैन और अलकेश जैन को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने की कार्रवाई की गई है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।