कलेक्टर के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई : सोयाबीन के अवैध भंडारण पर व्यापारी धरे गए

0
सागर। कलेक्टर संदीप जी. आर. के निर्देश पर सोयाबीन का अवैध भंडारण करने वाले व्यापारियों पर पुलिस कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया।
एसडीएम नवीन सिंह ठाकुर ने बताया कि उड़नदस्ता दल द्वारा दिनांक 21/11/2025 को कृषि उपज मंडी समिति शाहगढ़ के व्यापारियों की दुकान/गोदामों में भंडारित सोयाबीन उपज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई फर्मों की दुकान/गोदामों पर सोयाबीन का अवैध भंडारण पाया गया, जिससे शासन द्वारा संचालित भावांतर योजना 2025 में दुरुपयोग की संभावना उत्पन्न होती है। उक्त अवैध भंडारण को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 316, 318 सहित विभिन्न उपबंधों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इन व्यापारिक फर्मों पर दर्ज की गई FIR
 गुप्ता ब्रदर्स शाहगढ़
 राघव ट्रेडर्स शाहगढ़
 गुरुकृपा ट्रेडर्स शाहगढ़
गुरुदेव ट्रेडर्स शाहगढ़
 नयन ट्रेडर्स शाहगढ़
 सुपार्श्वनाथ ट्रेडिंग कंपनी शाहगढ़
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने समस्त एसडीएम एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी मंडियों की निरंतर जांच की जाए और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो और उनका उपार्जन नियमानुसार हो सके, यह भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here