सागर में सामाजिक न्याय विभाग की प्रगति संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

सामाजिक न्याय विभाग की प्रगति  संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

सागर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में आज सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की संभागीय समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें संभाग के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए। बैठक में विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, नशामुक्ति केन्द्र, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांग विवाह योजना एवं दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई।

बैठक में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय भोपाल से श्रीमति सुचित्रा तिर्की बेक, संयुक्त संचालक; श्रीमति प्रमिला बाईकर, उप संचालक; एवं श्री भरत सिंह गौर, सहायक संचालक भोपाल के पदाधिकारी, तथा जिला सागर से संयुक्त संचालक श्री डी.एस. यादव, जिला टीकमगढ़ से श्री सौरव तिवारी, उप संचालक, जिला निवाड़ी से सुश्री वान्या टंडन, उप संचालक, जिला दमोह से श्रीमति प्रीतिक्षा सिंघई, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जिला पन्ना से श्री पंकज त्रिपाठी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, के साथ ही जिला सागर के समस्त सामाजिक सुरक्षा अधिकारी एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा उपस्थित संभागीय अधिकारियों को दिव्यांगजनों से संबंधित समस्त योजनाओं में प्रगति हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा जिला छतरपुर में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र और शासकीय मानसिक रूप से अविकसित बालक/बालिकाओं के विशेष विद्यालय, जिला सागर के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु संचालनालय से आए अधिकारियों को शीघ्र पूर्ति करने के निर्देश दिए। विभागीय अन्य योजनाओं में जिला स्तर पर आ रही समस्याओं को भी भोपाल स्तर पर होने वाली विभागीय बैठक में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्रों में दिव्यांगजनों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए समस्याओं को तत्काल निराकरण करने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के अंत में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण डॉ. डी.एस. यादव ने मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Scroll to Top