होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सागर में आयोजित किए गए कार्यक्रम

70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सागर में आयोजित किए गए कार्यक्रम सागर। मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश रोजगार के क्षेत्र ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सागर में आयोजित किए गए कार्यक्रम
सागर। मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश रोजगार के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर, विकासशील राज्य से विकसित राज्य की ओर अग्रसर है। उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में 70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर  महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित समारोह कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं श्री वृंदावन अहिरवार, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर श्री विवेक के वी, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी और आज हम अपने प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस का उत्सव मना रहे हैं। मध्यप्रदेश को भारत का हृदय प्रदेश कहा जाता है और यह हमारा गौरव है। हमारी नर्मदा मां की पावन धरा, हमारी संस्कृति का प्रतीक है। आज मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमारे सामने कई चुनौतियां भी हैं। बेरोजगारी, गरीबी जैसी समस्याओं से हमें निपटना है। हमें इन चुनौतियों का सामना मिलकर करना होगा। हमें एकजुट होकर प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाना है। मध्यप्रदेश ने देश को कई महान विभूतियां दी हैं। हमारी धरती ने कबीर, तुलसीदास, मालवा के महान कवि, संगीतकार और कलाकारों को जन्म दिया है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने शासकीय नौकरियों में एक लाख से अधिक युवाओं की भर्ती का अभियान शुरू किया है। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को एक आदर्श राज्य बनाएं। आइए, हम सब मिलकर मध्यप्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ सागर भी विकसित सागर बन रहा है और आज सागर में सभी क्षेत्र में कार्य हो रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी सभी क्षेत्रों में सागर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज गौरव का दिन है जब आज हम सब मध्यप्रदेश का स्थापना वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले मध्यप्रदेश की राजधानी नागपुर हुआ करती थी किंतु आज हमारी राजधानी भोपाल है और मध्य प्रदेश जहां टाइगर स्टेट के रूप में जाना जाता था वहीं टाइगर स्टेट के साथ चिता स्टेट भी के रूप में भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि सागर की रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व भी आज मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है ।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकसित मध्यप्रदेश की ओर आगे बढ़ रहा है और शीघ्र ही हमारा मध्यप्रदेश विकसित मध्यप्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर अंशुल आठिया के द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई, जबकि बुंदेलखंड की मशहूर गायिका कविता शर्मा के द्वारा आगड़ बम बागड़ बम गीत की मधुर प्रस्तुति दी गई। डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह कार्यक्रम का संचालन डॉ अरविंद जैन ने किया एवं आभार नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री ने माना ।
कार्यक्रम के पूर्व में अतिथियों के द्वारा महात्मा गांधी, सरस्वती देवी की पूजा अर्चना की गई एवं पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर श्री शैलेश केशरवानी, श्री सुखदेव मिश्र, श्री रुपेश यादव, श्री जगन्नाथ गोरिया, श्री पप्पू फुसकेले, एसडीएम श्री अमन मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी समस्त पार्षदगण मौजूद थे।

Total Visitors

6192135