Saturday, January 10, 2026

नगर निगम में “MP15 WhatsApp Chatbot” नम्बर +91 8982600918 का महापौर ने किया शुभारंभ

Published on

नगर निगम में “MP15 WhatsApp Chatbot” नम्बर +91 8982600918 का महापौर ने किया शुभारंभ

संकल्प फाउडेशन की अभिनव पहल, जनता और नगर निगम के बीच
डिजिटल संवाद की दिशा में सेतु का कार्य करेगी -महापौर

सागर। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने संकल्प फाउडेशन द्वारा तैयार किया गया सागर नगर निगम और जनता के बीच डिजिटल संवाद की दिशा में कार्य करने हेतु “MP15 WhatsApp Chatbot” जइवजष् का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संगीता तिवारी  ने औपचारिक रूप से बटन दबाकर “MP15 WhatsApp Chatbot नम्बर +91 8982600918 शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आयुक्त राजकुमार खत्री ने भी अपने विचार साझा करते हुए इस पहल को सागर के डिजिटल परिवर्तन की ऐतिहासिक शुरुआत बताया।

नगर निगम का विकास कार्य और जनता से निरंतर संवाद- महापौर

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना भी है। MP15 WhatsApp Chatbot के माध्यम से अब सागर का हर नागरिक सीधे नगर निगम से जुड़ सकेगा, अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा, और अपनी बात प्रशासन तक तुरंत पहुँचा सकेगा। यह पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की दिशा में एक बड़ा कदम है।

शासन और जनता के बीच की दूरी एक संदेश भर रह जाएगी- निगमायुक्त

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि, सागर नगर निगम की यह पहल प्रदेश में एक आदर्श उदाहरण बनेगी। यह सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि जनता को सशक्त करने का माध्यम है। अब शासन और जनता के बीच की दूरी एक संदेश भर रह जाएगी। उन्होंने इस डिजीटल प्लेटफार्म के संबंध में सुझाव दिये।
इस अभिनव पहल को मूर्त रूप देने में संकल्प फाउंडेशन ने विशेष सहयोग किया। संस्था के अध्यक्ष, अभिनेता और समाजसेवी श्री रिशांक तिवारी जी ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य सदैव यही रहा है कि समाज और प्रशासन एक साथ मिलकर जनता की भलाई के लिए कार्य करें। MP15 WhatsApp Chatbot इसी सोच का परिणाम है यह सिर्फ एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि जनता की आवाज है जो अब सीधे नगर निगम तक पहुँचेगी। कार्यक्रम के दौरान संकल्प फाउंडेशन की अब तक की सामाजिक यात्रा पर आधारित एक प्रेरणादायी वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें कोविड-19 टीकाकरण अभियान, खेल प्रोत्साहन, और सामाजिक जन-जागरूकता अभियानों को प्रदर्शित किया गया। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद संकल्प फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर निगम से एम.आई.सी. सदस्यों का स्वागत किया और संस्थान की भावनात्मक प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों को प्रेरित किया।
“MP15 Chatbot” नागरिकों को नगर निगम की सभी सेवाओं से जोड़ने का एक एकीकृत मंच है। नागरिक नंबर पर “Hi” संदेश भेजकर अपने क्षेत्र से संबंधित शिकायतें, सुझाव, कर भुगतान, सफाई, जलापूर्ति और अन्य शहरी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष, पार्षदगण, मीडिया प्रतिनिधि, और शहर के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संकल्प फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा समस्त अतिथियों को पौधे भेंटकर हरित सागर का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवेश मिश्र एवं दीपज्योति दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प फाउंडेशन की ओर से नगर निगम सागर और समस्त नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, तथा इस पहल को शहर के स्वच्छ, पारदर्शी और डिजिटल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर बताया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी, एम.आई.सी.सदस्य विनोद तिवारी, शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, धर्मेन्द्र खटीक, रूपेश यादव, राजकुमार पटैल, श्रीमति संगीता शैलेष जैन, श्रीमति कंचन सोमेश जड़िया, याकृति जड़िया,, पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव, कनई पटैल, श्रीमति रूबी कृष्णकुमार पटैल, रामू ठेकेदार,सूर्यांश तिवारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, एवं संकल्प फाउंडेशन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest articles

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला बदर 

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला...

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही, इन 41 अपराधियों को किया जिला बदल

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही,  41 अपराधियों को किया जिला बदल जिले में शांति...

सागर IMA का CHC में रक्तदान शिविर का आयोजन, अध्यक्ष डॉ.साद, 52 घंटे यूनिट रक्त संग्रह

सागर। डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में...

माँ की छठवीं पुण्य तिथि पर मरीजों का किया जाएगा पूरी तरह निशुल्क इलाज- मनी सिंह 

माँ की छठवीं पुण्य तिथि पर मरीजों का किया जाएगा पूरी तरह निशुल्क इलाज-...

More like this

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला बदर 

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला...

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही, इन 41 अपराधियों को किया जिला बदल

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही,  41 अपराधियों को किया जिला बदल जिले में शांति...

सागर IMA का CHC में रक्तदान शिविर का आयोजन, अध्यक्ष डॉ.साद, 52 घंटे यूनिट रक्त संग्रह

सागर। डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।