भारतीय टीम आखिरकार 52 साल लंबे इंतजार के बाद पहली बार ODI वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. भारत ने 2025 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुई खिताबी भिड़ंत में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 298 रन लगाए थे. जवाब में लॉरा वुल्फार्ट ने शतकीय पारी खेल दक्षिण अफ्रीकी टीम की उम्मीद बनाए रखीं।

उन्होंने 101 रन की पारी खेली. मगर शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी ने भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. आप इन बेटियों से क्या कहना चाहेंगे? कमेंट करें।

मध्यप्रदेश के सागर संभाग की क्रांति को बधाई
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया 1973 से प्रारंभ हुई महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का सौभाग्य हासिल किया है भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने सात बार, इंग्लैंड चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार विश्व कप जीता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार वनडे के विश्व कप में पहुंची हैं। भारत ने 50 ओवर में 298 रन बनाए जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर आउट हो गई। सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने सागर संभाग के छतरपुर की क्रांति एवं संपूर्ण भारतीय टीम को पहली बार विश्व विजेता बनने पर बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाए दी।

