Monday, January 12, 2026

स्व. रतन सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर, देहदान से शिक्षा व अनुसंधान को मिलेगा लाभ- डॉ ठाकुर (बीएमसी)

Published on

स्व. रतन सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर, देहदान से शिक्षा व अनुसंधान को मिलेगा लाभ- डॉ ठाकुर (बीएमसी)
सागर। मंगलवार को बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय, सागर में स्व. रतन सिंह कुर्मी के परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्य हेतु एनाटॉमी विभाग को समर्पित किया। इस पुण्य कार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने स्व. रतन सिंह कुर्मी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया। परिवार की इच्छा के अनुसार देहदान की यह प्रक्रिया पूर्ण सम्मान के साथ संपन्न हुई।
उल्लेखनीय है कि स्व. कुर्मी ने 27 अक्टूबर 2020 को ही देहदान हेतु अपना पंजीकरण कराया था। उनके निधन के बाद 70 घंटे के भीतर देहदान की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी की गई। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि शिक्षा और अनुसंधान को समर्पित उनका यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने स्व. कुर्मी के परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि समाजोपयोगी कार्य के लिए महाविद्यालय सदैव उनका आभारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष ने भी परिवार का धन्यवाद करते हुए देहदाता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया गया कि शासन के आदेश उपरांत यह महाविद्यालय में दिया गया पहला देहदान है, जिसे गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
देहदाता का नाम: स्व. रतन सिंह कुर्मी, आयु: 87 वर्ष, पुत्र का नाम सुरेश कुमार कुर्मी, पता: ग्राम–गिरवर, थाना सानोधा

Latest articles

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है – मंत्री गोविंद राजपूत

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है - मंत्री गोविंद राजपूत सागर। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

More like this

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!