पुलिस प्रशिक्षण शाला में सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

सागर। कम्‍प्‍यूटर सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्‍य में पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमति लवली सोनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विभिन्‍न संस्‍थान में सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम 11 एमपी एनसीसी बटालियन ढाना में कैप कर रहें 450 कैडेट हेतु जागरूकता कार्यक्रम में कम्‍प्‍यूटर सुरक्षा एवं मोबाइल सुरक्षा के विषय में बताया साथ ही सोशल मीडिया के माध्‍यम से घटित सायबर अपराध एप सुरक्षा एवं रिपोर्टिग पोर्टल cybercrime.gov.in के विषय में सम्‍पूर्ण जानकारी दी गई साथ ही बच्‍चों को वर्तमान में घटित सायबर अपराधों जिनमें बैंक फ्राड जॉब फ्राड यूपीआई फ्राड डिजिटल अरेस्‍ट के विषय में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह एस एम 11 एमपी एनसीसी बटालियन एवं प्रताप रंजन मोहती कमाडिंग आफीसर 11 एम पी एनसीसी बटालियन एवं एके सिंह फायर ट्रेनर स्‍वामी विवेकानंद विवि उपस्थित रहे काय्रक्रम में कमांडिंग आफीसर मोहती द्वारा वर्तमान में सायबर जागरूकता हर जन समान्‍य को होना बेहद जरूरी है एवं बताई गई जानकारी को अपने आसपास एवं परिवार में साझा करने का सुझाव दिया बच्‍चों ने बडी गंभीरता के साथ जानकारी प्राप्‍त की एवं प्रश्‍न भी किये उत्‍तर में समस्‍त जानकारी दी गई।

इसके साथ ही साथ बाबूलाल ताराबाई इंस्‍टीटयूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी में विभिन्‍न विभागों में शिक्षा प्राप्‍त कर रहें लगभग 110 छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों हेतु सायबर जागरूकता कार्यक्रम में सायबर संबंधी अपराध एवं रिपोटिग पोर्टल की जानकारी दी गई एवं बचाव हेतु डू एन्‍ड डोंन्‍टस भी बताये गये कार्यक्रम में इंस्‍टीटयूट के प्रंसीपल श्री वारीश फुस्‍केले एवं उनके सहयोगी शिक्षक एवं प्रध्‍यापक उपस्थित रहे। पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर की टीम में अफरोज खान निरीक्षक एवं आरक्षक मनीष पाण्‍डेय की सरहनीय भूमिका रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here