कांग्रेस किसानों के बीच भ्रम फैलाने से बाज आए- राजौरिया प्रदेश पैनलिस्ट प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी
सागर। कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों को नहीं मिल रहा है भावांतर योजना और किसान सम्मन निधि का लाभ
मध्य प्रदेश भाजपा की डॉ मोहन यादव जी की सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए वचनबद्ध है
सागर कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के बीच में भावांतर योजना एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर भ्रम फैलाने पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पैनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया ने कांग्रेस पार्टी को कटघरे में लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के बीच में भ्रम फैलाने से बाज आए कांग्रेस पार्टी ने किसानों को झूठे प्रलोभन देकर किसानों को वोट बैंक के रूप उपयोग किया पूर्व में प्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट दिग्विजय सिंह सरकार ने ही किसानों पर गोलियां चलवाकर किसानों की हत्याएं करवाईं थी
मुलताई हत्याकांड को भुलाया नहीं जा सकता 2018 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के लिए नीले पीले फॉर्म बांटकर किसानों के विश्वास के साथ कुठाराघात किया था जिसे किसान भूल नहीं सकते वर्तमान में आज देश के कई राज्यों में कांग्रेस नीत की सरकारें है वहां पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों को किसी भी प्रकार से ना तो भावांतर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ना ही किसान सम्मन निधि दी जा रही है और ओर भी किसान कल्याण की योजनाओं से वहां के किसानों को वंचित रखा जा रहा है ऐसे में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति किसानो के बीच भ्रम फैलाना निंदनीय कृत्य है जिसकी तीखे शब्दों में निन्दा करते हैं श्री राजौरिया ने कहा कि वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की डा मोहन यादव जी की सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए वचनबद्ध है उसी का परिणाम की आज मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के हित में बड़े पैमाने पर योजनाएं चलाकर उन्हें सतत लाभ दिलाने के लिए कार्य कर रही है मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को भावतर योजना के माध्यम से समर्थन मूल्य और माडल मूल्य के अंतर की राशि (प्रोत्साहन राशि) पंद्रह दिन के अंदर देने का कार्य कर रही है, किसानों की उपज का एक एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए भाजपा सरकार वचनबद्ध है किसान कांग्रेस के भ्रम में ना आयें किसानों की उपज समर्थन मूल्य से ही खरीदी की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी श्री राजौरिया ने कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के बीच में भ्रम फैलाने की तीखे शब्दों में निन्दा की।
