सागर में पुलिस कांस्टेबल का पेपर देने निकली युवती रहस्यमय ढंग से गायब

0

 

सागर। जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम खमकुआ से पुलिस कांस्टेबल का पेपर देने निकली एक युवती रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। युवती को परिजनों ने काफी तलाशा भी लेकिन उसका कुछ पता नही चला जिसके बाद परिजनों ने युवती के गुमशुदगी की शिकायत सुरखी थाने में दर्ज कराई है, लेकिन मामले में 3 दिन बाद भी युवती का कुछ पता नही चला है जिसके बाद परिजनों ने अब पुलिस अधीक्षक से बेटी को ढूंढने के संबंध में न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, जिले के सुरखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमकुआ में रहने वाली रेखारानी पति गफूल अहिरवार का कहना है कि उनके 4 बच्चें है छोटी बेटी सपना 19 साल बीती 26 नवंबर को घर से सागर ज्ञानवीर कॉलेज पुलिस कॉन्स्टेबल का पेपर देने निकली थी लेकिन शाम तक वह घर वापस नही आई,परिजनों ने युवती की सहेली से संपर्क किया तो पता चला कि आखिरी बार उसका फ़ोन आया था और वह सागर बस स्टैंड पर थी,जिसके बाद परिजनों ने अन्य जगहों पर तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नही चला।बजिसके बाद सुरखी थाने में बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। परिजनों का आरोप है कि बिलहरा ग्राम में रहने वाले विकास अहिरवार और कमलेश अहिरवार उसकी बेटी को कई बार परेशान कर चुके थे। बेटी ने यह बात घर पर भी बताई थी। वही जिस दिन से उनकी बेटी गायब है उसी दिन से यह दोनों युवक भी गायब है उनको शक है कि उनकी बेटी को यही लोग जबरन अपने साथ ले गए।

मामले में 3 दिन बाद भी युवती का कुछ पता नही चला है। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने बेटी को खोजने के लिए सागर पुलिस अधीक्षक के दरबार मे न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here