Friday, January 9, 2026

प्रदेशभर की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भेजी 30वीं किस्त, अब 1500 रुपये हर माह

Published on

प्रदेशभर की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भेजी 30वीं किस्त, अब 1500 रुपये हर माह

सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सिवनी के पॉलीटेक्निक मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों को बड़ी आर्थिक सौगात दी। उन्होंने लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त के रूप में 1857 करोड़ रुपये की राशि एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई।
इस बार बहनों के खातों में 1500 रुपये की बढ़ी हुई राशि पहुँची है। इससे पहले उन्हें हर माह 1250 रुपये मिलते थे। राशि में 250 रुपये की वृद्धि का निर्णय हाल ही में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में लिया गया था।

विकास कार्यों की सौगात: 114 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिले के विकास को भी नई रफ्तार दी। उन्होंने 560.75 करोड़ रुपये लागत के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें सड़क, शिक्षा, जल संसाधन, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़ी परियोजनाएँ शामिल हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा गेट पर स्थापित कबाड़ से बनी दुनिया की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा का लोकार्पण भी किया। पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मक पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल एक प्रतीकात्मक कदम मानी जा रही है।

कटनी में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

सिवनी कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कटनी रवाना होंगे, जहाँ वे झिंझरी में आयोजित दद्दाजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे। इस दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

हाल ही में दिल्ली में हुई घटना के मद्देनज़र प्रदेश पुलिस और प्रशासन ने मुख्यमंत्री के सिवनी दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाया। पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित किया गया और कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
ड्रोन से निगरानी के साथ-साथ, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियाँ पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहीं।

लाड़ली बहनों के चेहरे पर खुशी, योजना बनी महिलाओं की ताकत

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद प्रदेशभर की लाड़ली बहनों में उत्साह और खुशी की लहर है। योजना की शुरुआत के बाद से अब तक लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिला है। सरकार का दावा है कि यह पहल महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सम्मान की दिशा में एक ठोस कदम साबित हो रही है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी सागर। भारतीय...

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही सागर। कलेक्टर संदीप जी...

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित सागर।...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।