महिला बोली पति के जाने के बाद ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित, SP से लगाई मदद की गुहार
सागर। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला भारती यादव ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी और घर में हिस्सा ना देने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। दरअसल महिला का विवाह 8 साल पहले गोपालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले स्व. योगेश यादव से परिवार की रजामंदी से हुई थी। शादी में पूरा दान दहेज माता पिता द्वारा दिया गया था लेकिन 22 माह पहले पति के निधन के बाद से ही ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है।
मेरा एक 2 साल का बेटा है, पीड़ित महिला न्याय के लिए 2 साल से पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रही है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि मेरा और मेरे बेटे का पति की संपत्ति और धन पर पूरा अधिकार है, जिसे लेकर सास जयंती यादव, ससुर ग्याप्रसाद यादव, जेठ मनीष यादव, जेठानी रंजीता यादव, नंद संजना और रंजीता यादव, और साथ ही नन्देऊ मुकेश और राजेंद्र यादव मिल कर एक राय होकर लगातार परेशान कर रहे है।
ससुराल वालों का कहना है पति के निधन के बाद विधवा महिला अपशगुन होती है इसलिए न तो घर में रहने दे रहे ना खाने पीने दे रहे और न ही किसी भी पूजन में शामिल करते है। बीते दिन दिवाली के दिन घर की पूजा होने से पहले ही शाम 6 बजे घर से भगा दिया। बहरहाल महिला ने अपने छोटे बेटे के साथ आकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

