नर्मदा नदी के बरमान घाट पर स्नान करने के लिए सागर जिले से आए 6 युवक, एक युवक डूबा

 

सागर। नरसिंहपुर के नर्मदा नदी के बरमान घाट पर स्नान करने के लिए सागर जिले से आए 6 युवकों में एक युवक डूबा, डूबने वाले युवक का नाम आदित्य सेन उम्र 24 साल सागर जिले के देवरी का रहने वाला बताया जा रहा है।

डूबने वाला युवक

 

दरअसल, दोस्तों के साथ नर्मदा स्नान करने गया एक युवक पानी में डूबा अभी तक नहीं मिला युवक का शव देवरी नगर के सुखचैन वार्ड निवासी आदित्य सेन उर्फ लकी पिता नरेंद्र सेन उम्र 23 वर्ष सुखचैन वार्ड थाना देवरी जिला सागर अपने दोस्तों के साथ आज अमावस्या के दिन नर्मदा स्नान करने देवरी से बरभान जिला नरसिंहपुर गया था जो नर्मदा जी में स्नान करते समय नर्मदा जी के तेज बहाव होने के कारण वह पानी में डूब गया वह करीब 3 बजे पानी में डूबा था जिसकी अभी तक तलाश नहीं हो पाई पुलिस एवं गोताखोर द्वारा लगातार युवक की तलाश की जा रही है

मंगलवार दोपहर को डूबा था युवक आदित्य सेन

एसडीईआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे अन्य युवकों की तलाश में आज दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी।