होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन 17 एवं 18 जनवरी को, बैठक एवं प्रेस वार्ता हुई संपन्न

संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन 17 एवं 18 जनवरी 2026 को लेकर नामदेव समाज की बैठक एवं प्रेस वार्ता हुई ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन 17 एवं 18 जनवरी 2026 को लेकर नामदेव समाज की बैठक एवं प्रेस वार्ता हुई संपन्न

ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र सिंह दमोह। दमोह नामदेव समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय नामदेव महासभा नई दिल्ली नामदेव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोंम्पे, राष्ट्रीय समन्वयक अनंत जांगजोड, नामदेव विकास परिषद के अध्यक्ष अरुण नामदेव का का आगमन हुआ। बैठक उपरांत मंचासीन अतिथियों द्वारा पत्रकार वार्ता को संबोधित किया गया।

RNVLive

कार्यक्रम में सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों के द्वारा संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज का पूजन किया गया।पूजन के उपरांत अतिथियों का पुष्प हार से समाज बंधुओ के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया, आदर्श नामदेव सेवा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देखकर उनका सम्मान किया गया।

नामदेव समाज के अध्यक्ष राजू नामदेव के द्वारा स्वागत भाषण एवं अतिथि परिचय प्रदान किया गया। इसके उपरांत नामदेव विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष अरुण नामदेव के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए नागपुर चलो का नारा बुलंद किया गया। राष्ट्रीय समन्वयक अनंत जांगजोड के द्वारा सम्मेलन को लेकर अभी तक कितनी बैठके आयोजित हो चुकी है एवं क्या वर्तमान में कार्य चल रहा है आदि विषय में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकारात्मक विश्व महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोंम्पे साहब ने सभा को संबोधित करते हुए सम्मेलन की महत्वता के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया की भारत सरकार से नामदेव समाज के लिए किन-किन मांगों को लेकर यह वृहद सम्मेलन किया जा रहा है सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी प्रदेशों से अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं आप सभी को भी एक साथ कार्यक्रम में पहुंचना है उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है जब सरकार को नामदेव एकता की ताकत दिखानी होगी इन्हीं शब्दों के साथ उन्होंने नागपुर चलो का नारा बुलंद किया।

RNVLive

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा आदेश नामदेव एंव आशुतोष नामदेव के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर सम्मान किया गया।
संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मक विश्व महासम्मेलन प्रचार प्रसार रथ का भी उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा ध्वज दिखाकर अनावरण करते हुए प्रचार रथ रवाना किया गया।
इस अवसर पर समाज के युवा ऋषि नामदेव के द्वारा अपने हाथ से बनाई हुई संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की पेंटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय को भेंट की गई।

कार्यक्रम के अंत में नागपुर चलो एवं नामदेव एकता जिंदाबाद के जयकारों की गूंज रही। इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक राजेंद्र नामदेव एवं शिक्षक ओमप्रकाश नामदेव के द्वारा किया गया कार्यक्रम का आभार समाज के सचिव बृजेश नामदेव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल के वरिष्ठ जनों मातृशक्ति सहित सैकड़ो युवाओं की उपस्थिति रही।

Total Visitors

6189994