नगर निगम द्वारा पीटीसी ग्राउंड पर होगा 51 फुट के रावण के पुतले का दहन
सागर। नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 2 अक्टूबर गुरुवार को मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहेंगे।
सभी पार्षदगणों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सम्मानीय नागरिकों की उपस्थिति में पीटीसी ग्राउंड पर शाम 6 बजे से राधे – राधे संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, उसके बाद शाम 7 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ 51 फुट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने दशहरा महोत्सव पर सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पुलिस व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, मंच व्यवस्था, फ्लेक्स , चूना लाईन, सुरक्षा हेतु बैरिकेटिंग कराने, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई कराने,फायर लारी एवं पानी की व्यवस्था के लिए कार्यक्रम स्थल पर टेंकर रखवाने के निर्देश दिए हैं।
