होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी

सागर नगर निगम ने मकरोनिया नपा को नोटिस थमाया, जल कर के करोड़ो रूपये बकाया

6 अक्टूबर तक बकाया राशि जमा न करने पर जलप्रदाय बंद किया जाएगा सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा वसूली की ...

विज्ञापन
Photo of author

Gajendra singh

Post date

Published on:

| खबर का असर

6 अक्टूबर तक बकाया राशि जमा न करने पर जलप्रदाय बंद किया जाएगा

सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी वसूली की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने मकरोनिया नगरपालिका पर माह सितम्बर 2025 तक जलकर राशि रू. 12 करोड़ 13 लाख 18 हजार 726 रुपए बकाया होने के कारण अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जलप्रदाय शाखा द्वारा जारी किए गए नोटिस में लेख किया गया है कि दिनांक 06 अक्टूबर 2025 तक बकाया जलकर राशि का भुगतान अनिवार्य रूप से नगर निगम को किया जावे अन्यथा की दशा में दिनांक 07 अक्टूबर 2025 से जलप्रदाय बंद कर दिया जावेगा।

RNVLive

नगर निगम आयुक्त ने बताया गया कि पेयजल की सप्लाई में प्रति माह लगभग राशि रू. 1.5 करोड़ का व्यय करना पड़ रहा है। मकरोनिया नगर पालिका को दिनांक 01अप्रेल 2024 से बल्क कनेक्शन के द्वारा जलप्रदाय किया जा रहा है जिसकी राशि जमा नहीं की जा रही है।