होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

MP: सेंट्रल जेल से पैरोल पर छूटा कैदी फरार हो गया, पुलिस ने जमानत लेने वाले पर भी दर्ज किया मामला

सेंट्रल जेल से पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी कैदी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला MP: केंद्रीय जेल सागर से पैरोल ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

सेंट्रल जेल से पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी कैदी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP: केंद्रीय जेल सागर से पैरोल पर रिहा हुआ हत्या का एक दोषी कैदी पैरोल खत्म होने के बाद जेल नहीं लौटा और फरार हो गया। जेल प्रशासन ने जब इस बात की पुष्टि की कि कैदी निर्धारित समय पर वापस नहीं आया, तो तुरंत गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने फरार कैदी और उसके जमानतदार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।

RNVLive

हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरार कैदी की पहचान बल्देव उर्फ बड़े पिता धूप सिंह लोधी (43 वर्ष), निवासी हिनौता ठेगा, जिला दमोह के रूप में हुई है। बल्देव को अदालत ने हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए 2 अगस्त 2022 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह सागर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था।

RNVLive

15 दिन की पैरोल के बाद नहीं लौटा जेल

जेल प्रहरी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि बल्देव लोधी को 9 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक 15 दिन की पैरोल मंजूर की गई थी। नियमों के अनुसार, उसे 24 अक्टूबर की रात तक हर हाल में जेल में वापस आना था। लेकिन वह तय समय बीत जाने के बाद भी जेल नहीं लौटा और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

जमानतदार पर भी दर्ज हुआ मामला

पैरोल पर रिहा होने के दौरान बल्देव लोधी के लिए नवल लोधी, निवासी बिलाई ने 50 हजार रुपए की जमानत राशि प्रस्तुत की थी। अब फरारी के बाद, जेल प्रबंधन की शिकायत पर गोपालगंज पुलिस ने न केवल बल्देव लोधी बल्कि उसके जमानतदार नवल लोधी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दमोह में शुरू की खोजबीन

फरार कैदी की तलाश में पुलिस टीम को दमोह भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि बल्देव लोधी अपने गृह जिले में ही कहीं छिपा हो सकता है। फिलहाल उसकी हर संभावित जगह पर निगरानी बढ़ा दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Total Visitors

6190191