सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने संवाद केंद्र में की दीपावली पर्व पर की पूजा, सभी को शुभकामनाएं दी

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने सांसद संवाद केंद्र में की दीपावली पर्व पर की पूजा, सभी को दी शुभकामनाएं

सागर। दीपावली पर्व के अवसर पर सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सोमवार को सांसद संवाद केंद्र पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पार्टी जनों एवं कार्यालय स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से समाज में प्रेम, सौहार्द और सेवा की भावना के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, रामेश्‍वर नामदेव, अशोक तिवारी, विनोद चौकसे, भगतसिंह, रमेश चौधरी, रोशन कुर्मी, रवि ठाकुर, विजय जडि़या, निकेश गुप्‍ता, चन्‍द्रभान कुर्मी, नंदू वाल्मिीकि, आशालता सिलाकारी, मनीष रैकवार, सहित कार्यालय स्टाफ और पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।