Sunday, December 21, 2025

Diwali Puja 2025: दिवाली पूजा शुभ मुहूर्त, विधि और कार्य

Published on

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीवाली का महा पर्व मनाया जाता है। इस साल दीवाली 20 अक्तूबर यानी आज सोमवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:55 बजे समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्यों का मत है कि प्रदोष व्यापिनी अमावस्या मिलने के कारण लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए 20 अक्टूबर का ही दिन शुभ है।

दीवाली पर गणेश-लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 08 मिनट पर प्रारंभ होगा और रात 08 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। लक्ष्मी-गणेश पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 11 मिनट की है।

दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी पूजा के लिए प्रदोष काल व वृषभ काल भी उपयुक्त माने गए हैं। मान्यता है कि प्रदोष व वृषभ काल में लक्ष्मी पूजन करने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। आज प्रदोष काल शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 09 बजकर 03 मिनट तक रहेगा।

हिंदू धर्म में गणेश-लक्ष्मी पूजन के लिए निशिता काल अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। निशिता काल, पूजा का वो समय है जब रात्रि अपने मध्य में होती है और इस काल की अवधि लगभग एक घंटे से भी कम होती है। मान्यता है कि निशिता काल में दिवाली पूजन करने से मां लक्ष्मी का घर पर आगमन होता है। लक्ष्मी पूजा के लिए निशिता काल रात 11 बजकर 41 मिनट से देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। सिंह लग्न 21 अक्टूबर की देर रात 01 बजकर 38 मिनट से देर रात 03 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

सायाह्न मुहूर्त (चर) – शाम 05:46 बजे से रात 07:21 बजे तक। रात्रि मुहूर्त (लाभ) – रात 10:31 बजे से देर रात 12:06 बजे तक। उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 21 अक्टूबर को देर रात 01:41 से सुबह 06:26 तक।

नोट- सभी मुहूर्त पूजा विधि विभाग ज्योतिषियों द्वारा बतलाई गयी हैं स्वविवेक से ही मान्य करें।

Latest articles

सागर पुलिस ने बदमाशों से 2 तमंचे और 4 जिंदा कारतूस जप्त किये

सागर। अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बण्डा पुलिस...

सागर में डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस ने की कार्यवाही

सागर में डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस ने की...

सागर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही : माध्यमिक शिक्षक को किया निलंबित

सागर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही : माध्यमिक शिक्षक को किया निलंबित सागर। कलेक्टर  संदीप जी....

More like this

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...

साप्ताहिक राशिफल : दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बदलाव, कहीं लाभ तो कहीं सावधानी जरूरी

साप्ताहिक राशिफल : दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बदलाव, कहीं लाभ तो कहीं सावधानी...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।