होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी

सागर में भाजपा ने फिर मनाई दीपावाली सांसद लता वानखेड़े और रजनीश अग्रवाल की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त

सागर में भाजपा ने फिर मनाई दीपावाली सांसद लता वानखेड़े और रजनीश अग्रवाल की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त नेताओं ...

विज्ञापन
Photo of author

Gajendra Thakur

Post date

Published on:

| खबर का असर

सागर में भाजपा ने फिर मनाई दीपावाली सांसद लता वानखेड़े और रजनीश अग्रवाल की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त

नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं जमकर हुई आतिशबाजी

RNVLive

सागर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री एवं रजनीश अग्रवाल को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद सागर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है।

शुक्रवार की शाम भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,हरिराम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता गुड्डू वानखेड़े,सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नेता द्वय की नियुक्ति पर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीपावली की तरह जमकर आतिशबाजी कर नेता द्वय की नियुक्ति का जश्न मनाया एवं पार्टी ध्वज को हवा में लहराते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

RNVLive

इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुएविधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर जिले सहित समूचे बुंदेलखंड के लिए यह बड़ी उपलब्धि है प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का प्रतिनिधित्व हमें मिला हैं हम सभी सांसद लता वानखेड़े के पंच से सांसद और अब मंत्री से महामंत्री के सफर के साक्षी हैं उनकी योग्यता के आधार पर पार्टी ने उन्हें सम्मानित कर समूचे बुंदेलखंड वासियों को गौरवान्वित किया है साथ ही प्रदेश मंत्री के रूप में रजनीश अग्रवाल जी को नियुक्त कर हमारी खुशी को दोगुना किया है जिसके लिए हम सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हैं।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सांसद लता वानखेडे को महामंत्री एवं रजनीश अग्रवाल को पुनः प्रदेश मंत्री का दायित्व प्रदान कर समूचे सागर जिले को सम्मानित किया है। नेता द्वय की नियुक्ति से प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता में उत्साह व्याप्त है। नेताद्वय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी को सागर जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी एवं नेताद्वय के नेतृत्व का लाभ प्रत्येक कार्यकर्ता प्राप्त होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने सांसद लता वानखेड़े एवं रजनीश अग्रवाल को नव दायित्व की बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी, वरिष्ठ नेता रामकुमार साहू जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,लक्ष्मण सिंह,रामेश्वर नामदेव,निकेश गुप्ता,विक्रम सोनी,मनीष चौबे,विनय मिश्रा,आलोक केशरवानी, अमित कच्छवाहा, नीरज यादव,उमेश सिंह, संजय चौबे, देवेंद्र कटारे, मनोज रैकवार,प्रासुक जैन,रिशांक तिवारी,शालीन सिंह, लक्ष्मण सिंह ओरिया,यश अग्रवाल,संध्या भार्गव,सुषमा यादव,सविता साहू,प्रमिला मौर्य,शारदा पुरी,प्रीति केसरवानी,सुनीता सैनी,पार्षद रितेश तिवारी धर्मेंद्र खटीक गोलू कोरी विशाल खटीक देवेंद्र अहिरवार, रुपेश यादव, बबलू कमानी,नितिन सोनी राजीव जैन सुमित यादव चंचल विश्वकर्मा रवि ठाकुर निखिल अहिरवार,राहुल वैद्य,जय सोनी अमित भट्ट पंकज भट्ट,अमित साहू,भानू राजपूत, राहुल नामदेव, राम अहिरवार, रुपेश जड़ीया, राजू पटेल, सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Total Visitors

6189363