Sunday, January 11, 2026

पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने

Published on

बिहार के गयाजी में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के गयाजी में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान किया । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंची। इसके बाद सड़क मार्ग से विष्णुपद मंदिर पहुंची। गया हवाई अड्डा पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के पिंडदान के लिए जिला प्रशासन के जरिए विष्णुपद मंदिर परिसर में ही विशेष व्यवस्था की गई थी और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। गयापाल पुरोहित राजेश लाल कटरियाल ने वैदिक क्रियाओं के साथ कर्मकांड कराया। उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ पिंडदान किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विष्णुपद मंदिर और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रसिद्ध व्यवसायी मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गयाजी पहुंचे थे और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्राप्ति को लेकर पिंडदान किया था। प्रत्येक वर्ष पितृपक्ष में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार अपने पितरों के मोक्ष तथा शांति के लिए पिंडदान करने के लिए गयाजी आते हैं। यहां विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी, अक्षय वट एवं अन्य कई पवित्र स्थानों पर स्थित वेदियों पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है।
मान्यता है कि मृत्यु के पश्चात मनुष्य की आत्मा इस भौतिक जगत में ही विचरण करती रहती है। केवल शरीर नष्ट होता है, आत्मा अमर रहती है। यदि व्यक्ति का परिवार पिंडदान करता है, तो उस आत्मा को इस लोक से मुक्ति मिलती है और वह सदैव के लिए बंधनों से मुक्त हो जाती है। पितृपक्ष में देश-विदेश से हजारों पिंडदानी अपने पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए गयाजी पहुंचते हैं।

Latest articles

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता – रघु ठाकुर

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता - रघु ठाकुर सागर।...

Sagar : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई पहुंचे, 312 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Sagar : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई पहुंचे, 312 करोड़ के विकास कार्यों की...

More like this

साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 जनवरी 2026): मेष से मीन तक जानिए करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल

साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 जनवरी 2026): मेष से मीन तक जानिए करियर, धन,...

साप्ताहिक राशिफल: जानिए आने वाला सप्ताह आपके लिए लाएगा सफलता या सावधानी,जाने 12 राशियों का हाल…

साप्ताहिक राशिफल: जानिए आने वाला सप्ताह आपके लिए लाएगा सफलता या सावधानी,जाने 12 राशियों...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।