Tuesday, January 13, 2026

सागर जिले की गौरव राशि जैन ने MPPSC परीक्षा 2024 में टॉप 10 रैंक में स्थान हासिल किया

Published on

सागर जिले की गौरव राशि जैन ने MPPSC परीक्षा 2024 में टॉप 10 रैंक में स्थान हासिल किया 
सागर। सागर जिले की गौरव राशि जैन ने MPPSC परीक्षा 2024 में टॉप 10 रैंक में स्थान हासिल कर सागर जिले का नाम हुआ रोशन। यहां की होनहार युवती राशि जैन ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा 2024 में टॉप 10 रैंक में स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के साथ ही राशि जैन का चयन treasury officer ( मध्यप्रदेश वित्त सेवा अधिकारी) पद पर हुआ है।
राशि जैन सागर जिला , तिलकगंज वार्ड के निवासी हैं। उनके पिता  राजेश जैन किराना व्यापारी हैं , जबकि माता  चंदा जैन गृहिणी है। सामान्य परिवार से निकलकर प्रदेश स्तर पर सफलता की यह ऊंचाई पाना गर्व की बात है।
इस सफलता का श्रेय तो अवश्य ही प्रतिभागी को जाता है और साथ ही उनके गुरु के साथ साथ दादा दादी, और पूरे परिवार का साथ भी रहा। राशि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शैलेश मेमोरियल स्कूल सागर से प्राप्त की और स्नातक शिक्षा की पढ़ाई डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से की। मेहनत रंग लाई और पहली ही मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू में उन्होंने 888 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप 10 रैंक में स्थान हासिल किया ।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

error: Content is protected !!