कलेक्टर ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को किया कार्य का विभाजन

कलेक्टर ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को किया कार्य का विभाजन
 सागर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संदीप जी.आर. ने विगत दिवस प्रशासकीय कार्य की सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टरों को कार्य विभाजन किया है।

कार्य विभाजन के आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर  अविनाश रावत को अपर जिला मजिस्ट्रेट की हैसियत से विभिन्न अधिनियमों/ नियमों / शासन नियमों के अंतर्गत न्यायिक / अर्द्ध न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य,  सम्पत्ति विरूपण अधिनियम/कोलाहल नियंत्रण अधिनियम अंतर्गत प्रकरणों का निराकरण, प्रभारी अधिकारी, जेल, पुलिस एवं होमगार्ड,  कैदियों के अस्थायी छुट्टी / पैरोल संबंधित प्रकरणों का निराकरण, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण की समिति में नोडल अधिकारी,  म०प्र० भू-राजस्व संहिता 1959 की विभिन्न धाराओं के तहत कलेक्टर के मूल, अपील, पुनरीक्षण अधिकारों का प्रयोग करते हुये प्रकरणों का निराकरण (भू-रा०स० की धारा 165, 237 को छोड़कर) प्रत्येक दाल प्रकरणों में पहला कलेक्टर न्यायालय को आंतरित किया जावेगा,  महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संबंधी समस्त अपीलीय अधिकार,  म०प्र० विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण 2008 के अधीन प्रमाण-पत्र जारी करना, तहसील प्रशासन एवं राजस्व अधिकारियों के कार्य का सामान्य पर्यवेक्षण, नोडल अधिकारी एवं सचिव, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, पी एम् श्री केंन्द्रीय विद्यालय क० 3 के कलेक्टर द्वारा नामित अध्यक्ष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य, स्थानीय एवं मण्ड़ी निर्वाचन,स्थापना शाखा, भू-अभिलेख शाखा, विभागीय जांच शाखा / विभागीय जांच अधिकारी, प्रभारी अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, ड्रग इंस्पेक्टर औषधि प्रशासन तथा नापतौल आदि के कार्य सौंपे गए।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव को राजस्व, लिपिक एवं आंकिक शाखा, वित्त, नजारात, सशस्त्र लायसेंस शाखा के समस्त कार्य सौंपे गए। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा को भाड़ा नियंत्रण शाखा, टी.एल.शाखा, सी०एम० हेल्पलाईन शाखा, लोक सेवा गांरटी शाखा, शिकायत शाखा, सीएम मॉनिट/सीएस मॉनिट शाखा, समाधान ऑनलाईन शाखा, जनसुनवाई शाखा, लोक सूचना अधिकारी कलेक्ट्रेट सागर, जनगणना शाखा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन एवं धर्मस्व शाखा संबंधी समस्त कार्य सौंपे गए

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top