2 अगस्त को आएंगे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन,जाने क्या क्या है शामिल..

2 अगस्त को आएंगे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन,जाने क्या क्या है शामिल..

सागर। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 2 अगस्त को सागर दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन के साथ जिले को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलने जा रही हैं।

मंत्री श्री शुक्ल सुबह 11 बजे सागर पहुंचेंगे और इसी समय वे जिला चिकित्सालय में 100 बिस्तरीय नवीन महिला एवं नवजात शिशु चिकित्सा विभाग का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में बनने वाले 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन भी करेंगे।

इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चितौरा का लोकार्पण करेंगे और फिर दोपहर 2 बजे गढ़ाकोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डायलिसिस मशीन का शुभारंभ करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मंत्री शुक्ल के दौरे से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में जिले के विकास को नई दिशा देगा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top