सागर में मामूली विवाद ने ली युवक की जान, भाई गंभीर घायल 

सागर में मामूली विवाद ने ली युवक की जान, भाई गंभीर घायल 

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के संत रविदास वार्ड के करीला इलाके में शनिवार रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रात करीब 8 बजे हुए इस घटनाक्रम में 30 वर्षीय अरविंद अहिरवार की लोहे की रॉड और खपचे से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि उसका छोटा भाई साहब अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अरविंद मजदूरी करता था। शनिवार रात उसका भाई साहब घर के पास संत रविदास मंदिर के बाहर बैठा था। इसी दौरान साहब का विवाद नजदीकी रिश्तेदार जीवन लाल अहिरवार, प्रभुदास अहिरवार और अन्य लोगों से हो गया। विवाद बढ़ने पर अरविंद बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपियों ने अरविंद पर लोहे की रॉड और खपचे से लगातार वार किए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले की बर्बरता साफ देखी जा सकती है।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी जीवन की बेटी की शादी में साहब और अरविंद का विवाद हो गया था। तब से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि प्रभुदास और अरविंद-साहब की मां आपस में बहनें हैं, यानी दोनों परिवार नजदीकी रिश्तेदार हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top