सागर जिले में तहसील स्तरीय प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर संदीप जी.आर. ने जारी किए नवीन पदस्थापना आदेश

सागर जिले में तहसील स्तरीय प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर संदीप जी.आर. ने जारी किए नवीन पदस्थापना आदेश

सागर। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के स्तर पर व्यापक फेरबदल किए हैं। यह आदेश कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर शुक्रवार शाम चार बजे कलेक्टर कार्यालय से जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

फेरबदल की सूची इस प्रकार है:

संदीप तिवारी को तहसीलदार सागर नगर एवं वृत्त मकरोनिया के पद पर नियुक्त किया गया है।

निर्मल सिंह राठौर, जो पूर्व में जैसीनगर में प्रभारी तहसीलदार थे, अब तहसीलदार राहतगढ़ होंगे।

प्रीति रानी चौरसिया को देवरी तहसीलदार के रूप में यथावत रखा गया है।

प्रेमनारायण सिंह को केसली तहसील में प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है।

राहुल गौड़ को प्रभारी तहसीलदार सागर ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरीश लालवानी को प्रभारी तहसीलदार जैसीनगर एवं वृत्त सेमाढाना में पदस्थ किया गया है।

संगीता सिंह को तहसील सागर ग्रामीण में वृत्त शाहपुर का कार्यभार दिया गया है।

प्रतीक रजक को तहसील सागर नगर एवं वृत्त रतौना और परसौरिया में नई जिम्मेदारी दी गई है।

दिनेश असाटी को तहसील राहतगढ़, वृत्त सीहोरा में पदस्थ किया गया है।

शिव पुरोहित गौतम को तहसील जैसीनगर, वृत्त बिलहरा में भेजा गया है।

विनोद सिंह परिहार, जो जैसीनगर में नायब तहसीलदार थे, उन्हें सागर ग्रामीण तहसील, वृत्त नरयावली में स्थानांतरित किया गया है।

बहादुर सिंह को सागर ग्रामीण तहसील, वृत्त सुरखी में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

यह सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी और प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। इस आदेश का क्रमांक 311/2171/2025 है और इसके साथ फोटो एक्स भी संलग्न किया गया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top