Saturday, January 10, 2026

पारिवारिक तनाव में थाना प्रभारी ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Published on

पारिवारिक तनाव में थाना प्रभारी ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी (टीआई) रूपेश दुबे ने रविवार रात आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव से जूझ रहे दुबे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी पत्नी उन्हें तत्काल नेशनल अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फोन पर पत्नी से हो रही थी बहस, उसी दौरान खाया जहर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टीआई रूपेश दुबे कोलार क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने निशातपुरा थाने के पास एक किराए का मकान भी ले रखा है। रविवार देर रात वे इसी किराए के मकान में मौजूद थे, तभी उनकी पत्नी से फोन पर कहासुनी हुई। इसी दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।

बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद जहर खाने की सूचना पत्नी को दी, जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचीं और स्टाफ की मदद से पति को अस्पताल लेकर गईं।

पिछले कुछ समय से चल रहा था वैवाहिक तनाव

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रूपेश दुबे और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से आपसी तनाव और मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो इसी पारिवारिक तनाव के चलते दुबे मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, जिसने उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

अस्पताल में जुटे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, देर रात तक चलता रहा आना-जाना

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। देर रात ही कई वरिष्ठ अधिकारी नेशनल अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर के बाहर पुलिस वाहनों की कतारें देखी गईं। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और इलाज की जानकारी लगातार ले रहे हैं।

Latest articles

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला बदर 

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला...

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही, इन 41 अपराधियों को किया जिला बदल

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही,  41 अपराधियों को किया जिला बदल जिले में शांति...

सागर IMA का CHC में रक्तदान शिविर का आयोजन, अध्यक्ष डॉ.साद, 52 घंटे यूनिट रक्त संग्रह

सागर। डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में...

माँ की छठवीं पुण्य तिथि पर मरीजों का किया जाएगा पूरी तरह निशुल्क इलाज- मनी सिंह 

माँ की छठवीं पुण्य तिथि पर मरीजों का किया जाएगा पूरी तरह निशुल्क इलाज-...

More like this