सागर में अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, 102 किलो मछली जब्त

सागर में अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, 102 किलो मछली जब्त

सागर। कलेक्टर संदीप जी.आर. के आदेश पर वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों की प्रजनन अवधि को सुरक्षित रखने के लिए जिले में 15 अगस्त 2025 तक बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। इस दौरान मछली पकड़ना, बेचना, खरीदना और परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

मत्स्य पालन विभाग के मुताबिक, जिले के सभी नदी से जुड़े जल स्रोतों और निर्दिष्ट जल क्षेत्रों में मछली पकड़ने पर सख्त रोक रहेगी। इसी दौरान केसली विकासखंड के बलहरी जलाशय के पास अवैध मछली शिकार की सूचना मिलने पर सहायक संचालक मत्स्योद्योग आभा रिछारिया और उनकी टीम ने छापामार कार्रवाई की।

कार्रवाई में 102 किलो अवैध मछली जब्त की गई, जिसे मौके पर नीलाम कर दिया गया। मत्स्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बंद ऋतु में मछली पकड़ने से बचें और नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top