Monday, January 12, 2026

सागर संभाग में मत्स्य पालन और पशुपालन की विपुल संभावनाएं  – कमिश्नर

Published on

डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना का लाभ किसानों को दिलाएं – कमिश्नर

सागर संभाग में मत्स्य पालन और पशुपालन की विपुल संभावनाएं  – कमिश्नर

सागर। कमिश्नर सागर संभाग डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को पशु चिकित्सा विभाग और मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिकारी सागर संभाग में डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर इस योजना का लाभ सागर संभाग के किसानों कों प्राथमिकता के साथ दिलाना सुनिश्चित करें।
कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा संचालित इस  अभिनव योजना का लाभ सागर संभाग के ज्यादा से ज्यादा किसानों और पशुपालकों को दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।

कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित डॉ भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना एक अभिनव योजना है इसका लाभ सागर संभाग के किसानों को मिलना ही चाहिए। इसके लिए सतत प्रयास किए जाएं।

कमिश्नर ने पशु चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की जिलेवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि पशुपालन विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का भी ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा किसानों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सागर संभाग में मत्स्य पालन और पशुपालन की विपुल संभावनाएं हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सागर संभाग में मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी और परिणामूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग के मत्स्य पालक किसानों को मत्स्य पालन के आधुनिक तरीके भी सिखाए जाएं और किसानों को सतत मार्गदर्शन भी करना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कमिश्नर ने मछुआ क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि मत्स्य पालक किसानों को मछुआ क्रेडिट कार्ड भी प्राथमिकता के साथ मुहैया करना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कमिश्नर ने सागर संभाग में शासकीय तालाबों को मत्स्य पालन हेतु किसानों को पट्टे पर दिए जाने की योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग के शासकीय तालाबों में मत्स्य पालन की गतिविधियों को सतत रूप से प्रोत्साहित  किया जाए।

बैठक में कमिश्नर ने नाप-तौल विभाग द्वारा सागर संभाग में की जा रही गतिविधियों की भी जानकारी गई। संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में जॉइंट कमिश्नर श्री विनय द्विवेदी, श्रीमती राखी रघुवंशी, श्री राजेश्वर, श्री एमके अमोती, श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे।

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...