मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में दर्दनाक हादसा: बस के पिछले पहिए के नीचे आने से हेल्पर की मौत

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
सागर में दर्दनाक हादसा: बस के पिछले पहिए के नीचे आने से हेल्पर की मौत

सागर में दर्दनाक हादसा: बस के पिछले पहिए के नीचे आने से हेल्पर की मौत

सागर। जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर एक बस के पिछले पहिए के नीचे आने से बस हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा महाराजपुर बस स्टैंड के पास हुआ। नेशनल हाईवे-44 पर डायवर्जन होने के कारण बस का हेल्पर अंकित प्रजापति (24 वर्ष), निवासी पनारी, बस को रिवर्स करवा रहा था। इसी दौरान अचानक वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह यात्री बस सागर से देवरी होते हुए होशंगाबाद जा रही थी। हादसे के बाद यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई।

 

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →