मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

अब यह आईपीएस होगी मानव अधिकार आयोग की पुलिस अधीक्षक

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
अब यह आईपीएस होगी मानव अधिकार आयोग की पुलिस अधीक्षक

अब यह आईपीएस होगी मानव अधिकार आयोग की पुलिस अधीक्षक

भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी रसना ठाकुर की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, मानव अधिकार आयोग मध्य प्रदेश भोपाल बनाया गया है।

राज्य शासन ने सोमवार को जारी आदेश के अनुसार 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी रसना ठाकुर को वर्तमान पद से अस्थाई रूप से स्थानांतरित कर मानव अधिकार आयोग, मध्यप्रदेश में पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है।

सुश्री ठाकुर वर्तमान में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के रूप में पुलिस मुख्यालय भोपाल में कार्यरत थीं। नवीन पदस्थापना में उनका कार्यभार सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपा गया है।
यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी किया गया।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →