सागर और बीना स्टेशन से नागपुर और चर्लपल्ली (हैदराबाद) के लिए नई विशेष ट्रेन की शुरुआत

सागर और बीना स्टेशन से नागपुर और चर्लपल्ली (हैदराबाद) के लिए नई विशेष ट्रेन की शुरुआत

सांसद डॉ. लता वानखेड़े के प्रयासों से हुआ संभव
 सागर । सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के प्रयासों से सागर और बीना स्टेशन से नागपुर और चर्लपल्ली (हैदराबाद) के लिए नई विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 01704/01703 रीवा – चर्लपल्ली – रीवा द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन) की शुरुआत अगले हफ्ते से होने जा रही है।
यह ट्रेन सागर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार है जब सागर से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध होगी। इस ट्रेन के शुरू होने से चिकित्सा, शिक्षा, आईटी, और व्यापार क्षेत्र में कार्यरत सागर के लोगों को विशेष लाभ होगा।
सागर और बीना स्टेशनों से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से कई सांसदों और स्थानीय नेताओं द्वारा उठाई जा रही थी। हालांकि, यह पहली बार है कि सागर को दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिली है।
ट्रेन का शेड्यूल और ठहराव
 
गाड़ी संख्या 01704 रीवा – चर्लपल्ली विशेष ट्रेन
प्रारंभ तिथि* 24 अप्रैल 2025 से (हर गुरुवार और रविवार)
प्रस्थान रीवा से दोपहर 13:00 बजे
सागर स्टेशन: आगमन 18:28 बजे, प्रस्थान 18:30 बजे
बीना जंक्शन: आगमन 17:25 बजे, प्रस्थान 17:30 बजे
नागपुर जंक्शन आगमन अगले दिन सुबह 05:45 बजे, प्रस्थान 05:50 बजे
आगमन: चर्लपल्ली स्टेशन अगले दिन दोपहर 14:45 बजे
गाड़ी संख्या 01703 चर्लपल्ली – रीवा विशेष ट्रेन
प्रारंभ तिथि: 25 अप्रैल 2025 से(हर शुक्रवार और सोमवार)
प्रस्थान चर्लपल्ली से शाम 16:55 बजे
नागपुर जंक्शन: आगमन अगले दिन सुबह 07:10 बजे, प्रस्थान 07:15 बजे
बीना जंक्शन: आगमन अगले दिन शाम 18:05 बजे, प्रस्थान 18:10 बजे
सागर स्टेशन: आगमन अगले दिन शाम 19:18 बजे, प्रस्थान 19:20 बजे
आगमन रीवा स्टेशन तीसरे दिन सुबह 03:30 बजे
ठहराव
यह ट्रेन चर्लपल्ली(हैदराबाद ), जनगांव, काजीपेट जंक्शन, पेड्डापल्ली, मंचेराल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागज़नगर, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, आमला जंक्शन, बैतूल, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना, और रीवा स्टेशनों पर रुकेगी।
सांसद पीआरओ श्री विपिन दुबे ने बताया इस ट्रेन के संचालन से सागर और बीना के यात्रियों को नागपुर और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों तक आसान और सीधी पहुंच मिलेगी। चिकित्सा उपचार के लिए नागपुर और भोपाल जाने वाले मरीजों, शिक्षा के लिए हैदराबाद के संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों, और आईटी व व्यापार क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों को विशेष सुविधा होगी। यह ट्रेन सागर लोकसभा क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देगी।
सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और वरिष्ठ रेल अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top