Monday, January 12, 2026

MP News: चीतों के लिए तैयार किया 89 सौ हेक्टेयर का एरिया 

Published on

चीतों के लिए तैयार किया 89 सौ हेक्टेयर का एरिया

MP: मंदसौर के गांधीसागर अभयारण्य में वन विभाग ने चीतों के लिए 8900 हेक्टेयर का विशेष क्षेत्र तैयार किया है। विभाग ने 8 से 10 चीतों के लिए बसने की व्यवस्था वर्तमान में की है। धीरे-धीरे एक बड़ा कुनबा चीतों का गांधी सागर अभयारण्य में बसाया जाएगा। चीतों के भोजन के लिए अभयारण्य में 150 से अधिक चीतल, 80 से अधिक चिंकारा, 50 से अधिक व्हाइट बोर्ड और 50 से अधिक नीलगाय मौजूद हैं। इसके अलावा यहां पहले से ही हिरणों की अच्छी संख्या है।
3 बाडे़ बनाए गए
34 किलोमीटर चीता प्रोजेक्ट में तीन बाड़े बनाए गए हैं, जिसमें 16 किलोमीटर की परिधि में एक विशेष बाड़ा बनाया गया है, जहां चीतों को रखा जाएगा। गर्मी को देखते हुए पानी की विशेष व्यवस्था की गई है। चीतों के भोजन पानी की व्यवस्थाएं करने 2 साल से तैयारियां चल रही थी।
कूनो नेशनल पार्क से जिन दो चीतों को गांधी सागर नेशनल भेजा हैं, यहां इन्हें 6 वर्ग किमी के बाड़े में छोड़ा जाएगा।
2 साल से बाड़े में हैं, दोनों चीते
बताना होगा कि जिन दोनों चीतों को कूनो नेशनल पार्क से गांधी सागर ले जाया जा रहा है, वह दोनों 2023 से बाड़े में बंद हैं। उन्हें जुलाई 2023 में पकड़ कर बाड़े में बंद कर दिया गया था, क्योंकि तत्समय चीतों की गर्दन में इंफेक्शन होने से कुछ चीतों की मौत हो गई थी।
90 चीता मित्र कूनो में हो चुके ट्रेंड,-
गांधी सागर अभयारण्य के रेंजर अंकित सोनी ने कहा- 90 प्रशिक्षित लोगों की टीम चीतों की देखरेख करेगी। इनकी ट्रेनिंग कूनो सैंक्चुरी में पूरी हो चुकी है। वन विभाग ने 16 किलोमीटर में एक परिक्षेत्र बनाया है, जिसमें चीतों को सुरक्षित रखा जाएगा। पानी की विशेष व्यवस्था के लिए सैंक्चुरी एरिया में तालाब बनाए गए हैं।

Latest articles

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते पशुपालक

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते...

विदिशा में ज्वेलरी दुकान पर हुई डकैती के आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 13 लाख का माल बरामद

पुलिस का बड़ा खुलासा: अरिहंत ज्वैलर्स डकैती में 03 आरोपी व 02 विधि विरुद्ध...

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

More like this

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते पशुपालक

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते...

विदिशा में ज्वेलरी दुकान पर हुई डकैती के आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 13 लाख का माल बरामद

पुलिस का बड़ा खुलासा: अरिहंत ज्वैलर्स डकैती में 03 आरोपी व 02 विधि विरुद्ध...

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!