Monday, December 8, 2025

सागर के सानौधा में चला बुलडोजर, लव जिहाद का मामला आया था सामने

Published on

spot_img

सागर। जिले के सानौधा में 19 अप्रैल को हुए उपद्रव के बाद मंगलवार को राजस्व विभाग का अमला दलबल के साथ पहुंचा और सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। सानौधा पुलिस और परसोरिया नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटा रही है। दरअसल, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले थे। उन्होंने बताया था कि मामले में कई निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया है। अगले दिन से ही यह कार्रवाई शुरू हो गई। नरयावली विधायक लारिया इसके पहले भी आरोपियों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगा चुके हैं। सानौधा का अनस लड़की की शादी की तैयारी के बीच जबरदस्ती अपने साथ ले गया था। जिससे आक्रोशित भीड़ ने उसके घर-दुकान में आग लगा दी थी। जमकर पथराव हुआ था। जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। वही उपद्रव के मामले में भी 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नरयावली विधायक लारिया ने इस पूरे मामले को लव जिहाद से जुड़ा बताया था। परसोरिया नायब तहसीलदार हरीश लालवानी ने राजदार न्यूज़ को बताया कि सरकारी जमीन पर जो भी अतिक्रमण है उसे हटाया जा रहा है।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।