मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बांदरी थाना क्षेत्र में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
बांदरी थाना क्षेत्र में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

बांदरी थाना क्षेत्र में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

सागर जिले के बीना के बांदरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 स्थित धसान नदी पुल के पास रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव नीले रंग की तिरपाल में लिपटा हुआ था।

मृतक की पहचान सागर के शनिचरी वार्ड निवासी 30 वर्षीय देवा वाल्मीकि के रूप में हुई। शव के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की।

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। मामला संदिग्ध होने के कारण सागर एफएसएल टीम को बुलाया गया।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है, लेकिन हत्या के कारण और आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मालथौन अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →