सागर में भाजपा पार्षद पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, कार में किया गंदा काम

सागर में भाजपा पार्षद पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

सागर। खुरई नगरपालिका के गुरुनानक देव वार्ड के भाजपा पार्षद मनोज राय के खिलाफ भाजपा की महिला नेता ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोपी मनोज एनएसजी का रिटायर्ड कमांडो भी रह चुका हैं।

आरोपी

खुरई शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के मुताबिक भाजपा की महिला पदाधिकारी ने शिकायत में बताया कि मनोज राय ने घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठाया। अपने साथ बाइपास ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने यह घटना मार्च 2024 की बताई है। उसका आरोप है कि मनोज ने डरा धमकाकर कई बार संबंध बनाए। महिला ने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी मनोज की तलाश की जा रही है वहीं भाजपा से पार्षद राय को निष्काषित कर दिया गया हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top