Friday, January 16, 2026

राजा भैया पर पत्‍नी ने लगाए गंभीर आरोप; साली से अवैध संबंध, बार डांसर्स संग अय्याशी… FIR में सुनाई अपनी आपबीती

Published on

राजा भैया पर पत्‍नी ने लगाए गंभीर आरोप; साली से अवैध संबंध, बार डांसर्स संग अय्याशी… FIR में सुनाई अपनी आपबीती

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का पारिवारिक जीवन एक बार फिर विवादों में आ गया है।
राजा भैया और उनकी पत्नी भावनी सिंह का तलाक केस पहले से कोर्ट में चल रहा है, लेकिन अब भानवी सिंह की शिकायत पर राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज हो गई है।

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में भावनी सिंह ने 18 पेज की FIR में 90 पॉइंट में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रतापगढ़ के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली भानवी सिंह ने अपने पति विधायक रघुराज प्रताप सिंह पर शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया है। भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ क्रूरता और अत्याचार की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

ससुराल पक्ष पर आरोप

भानवी सिंह के मुताबिक उनके पति सालों तक मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। भानवी ने राजा भैया के साथ-साथ उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भानवी सिंह इससे पहले भी राजा भैया पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। FIR के मुताबिक भानवी सिंह का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष का बर्ताव उनके साथ ठीक नहीं था। शादी के बाद राजा भैया का ज्यादा वक्त लखनऊ में गुजरता था, जबकि उन्हें प्रतापगढ़ में रहना पड़ता था। भानवी ने ये आरोप भी लगाया है कि जब उन्होंने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया, तो राजा भैया का बर्ताव उनके साथ और खराब हो गया।

साली से अवैध संबंध

FIR में भानवी सिंह ने अपने पति यानी राजा भैया पर अपनी साली के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। भानवी ने आरोप लगाया कि ‘जब मैं लखनऊ में अपने पति से मिलने जाती थी, तो मेरी छोटी बहन साध्वी अक्सर हमारे साथ रहने आती थी। साध्वी उस समय 17 साल की थी। 1997 में जब भी मैं लखनऊ में होती थी, साध्वी हमारे साथ एक ही कमरे में सोने की जिद करती थी। मेरे पति इसका विरोध करने के बजाय, खुशी-खुशी उसी कमरे में एक फोल्डिंग बेड रखवा देते थे।’

भानवी सिंह ने FIR में एक और घटना का जिक्र किया है। FIR के मुताबिक यह घटना 1997 के अंत या 1998 की शुरुआत की है। भानवी सिंह ने FIR में आरोप लगाया, ‘जब साध्वी हमारे कमरे में नहा रही थी, तो मैंने दरवाजा खटखटाया। साध्वी ने बिना पूछे ही दरवाजा खोल दिया। मैंने उसे डांटा और अपनी सास को बताया, जिन्होंने मेरे पति से स्थिति पर अपनी असहमति जताई, लेकिन उन्होंने उसे बेरहमी से चुप करा दिया।

बार डांसर्स के साथ अय्याशी
राजा भैया पर उनकी पत्नी भानवी सिंह ने बार डांसर्स के साथ अय्याशी करने का भी आरोप लगाया है। FIR के मुताबिक भानवी 2002 में IVF तकनीक से बच्चा पैदा करने के लिए मुंबई गई थी। भानवी सिंह के मुताबिक, ‘इलाज 15 दिनों तक चला और मेरे पति सिर्फ 3 दिनों के लिए मुंबई आए। हालांकि, इलाज के दौरान मेरी देखभाल करने और मेरे साथ रहने के बजाय, उन्होंने अपना ज्यादातर समय डांस बार में बिताया और सुबह 6 या 7 बजे ही घर पर लौटते थे।

राजा जी’ कहती थी डांसर्स

भानवी सिंह ने FIR में आरोप लगाया कि एक डांसर थी जो लगातार मेरे पति के संपर्क में रहती थी और उन्हें ‘राजा जी’ कहकर बुलाती थी। एक दिन, मेरे पति अपना फोन घर पर ही छोड़ गए और जब उसने फोन किया, तो मैंने फोन उठाया। जब मुझे पता चला कि वह कौन है, तो मैंने उसे अपने पति को फोन करने से मना किया। इसपर लड़की ने जवाब दिया,

मेरा तो ये काम है, आप अपने पति को रोकें।’
आपको बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक केस दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहा है। पिछले दिनों भानवी ने तलाक मामले में हलफनामा दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था।

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

सागर में सागौन लदी पिकअप जब्त, एक आरोपी फरार, 2 गिरफ्तार

सागर में सागौन लदी पिकअप जब्त, एक आरोपी फरार, 2 गिरफ्तार सागर। वन विभाग की...

भोपाल में आनलाईन सट्टा के बड़े कारोबार का खुलासा, सागर का आरोपी पकड़ा गया

भोपाल में आनलाईन सट्टा के बड़े कारोबार का खुलासा, सागर का आरोपी पकड़ा गया सागर/...
error: Content is protected !!