Thursday, January 22, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पोषण भी पढाई भी प्रशिक्षण 24 मार्च से,मास्टर ट्रेनर उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न 

Published on

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पोषण भी पढाई भी प्रशिक्षण 24 मार्च से,मास्टर ट्रेनर उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न 
सागर। कलेक्टर  संदीप जी आर के मार्गदर्शन मे भारत सरकार के आंगनबाड़ी केन्द्रों मे क्रियांवित होने वाले पोषण भी पढाई भी अभियान के लिए की जिले की सभी 2633 आंगनबाड़ी केन्द्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 03 दिवसीय प्रशिक्षण के दो सत्र 24 मार्च से 29 मार्च तक सभी 16 बाल विकास परियोजना मुख्यालयों मे आयोजित किये जा रहे है प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनरों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण अजीम प्रेमजी फांउडेशन के सहयोग से आयोजित कर समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार के पोषण भी पढाई भी अभियान के तहत आंगनबाड़ीयों मे जन्म से 06 वर्ष तक के बच्चों के लिए नवचेतना, अनौपचारिक शिक्षा एवं दिव्यांगता चिन्हांकन से जुडा हुआ कार्यक्रम चलाकर बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जावेगा। नवचेतना के तहत जन्म से 03 वर्ष तक के बच्चों को सीखने समझने एवं बाल मस्तिष्क विकास की संपूर्णता हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया जावेगा जबकि अनौपचारिक शिक्षा मे 03 से 06 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-खेल मे सहज सरल तरीके से शाला पूर्व तैयारी को सुदृढ करने हेतु कार्यकर्ता प्रशिक्षित होगी इसी प्रकार आधारशिला के तहत जन्म से 06 वर्ष के बच्चों मे दिव्यांगता के आरंभिक चिन्हांकन के लिए भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण भी पढाई भी अभियान हेतु प्रशिक्षित की जावेगी।
कलेक्टर के निर्देशानुसार उक्त प्रशिक्षण संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण मापदंडों के अनुरूप सभी परियोजना मुख्यालयों पर 02 सत्रों मे आयोजित किये जा रहे है। प्रथम सत्र 24 मार्च से 26 मार्च तक एवं द्वितीय सत्र 27 मार्च से 29 मार्च तक इस प्रकार आयोजित किये जावेगे जिसमे सभी 2633 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिबैच अधिकतम 100 की संख्या मे प्रशिक्षित किया जा सके। प्रशिक्षण की मॉनीटरिंग हेतु संचालनालय से भी विभागीय अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौपा गया है। कलेक्टर महोदय ने सभी परियोजना अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन मे विभिन्न सहयोगी विभागों के समन्वय से मापदंड अनुसार संपूर्ण प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण आयोजित करने के निर्देश दिये है।

Latest articles

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

More like this

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...
error: Content is protected !!