मध्यप्रदेश के इस जिले में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 19 लाख की सामग्री जब्त

मध्यप्रदेश के इस जिले में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 19 लाख की सामग्री जब्त

छतरपुर जिले के नौगांव में अवैध रूप से संचालित गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर एसडीएम काजोल सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

शिव ट्रेडर्स और समृद्धि ट्रेडर्स पर छापा

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन ने बताया कि शुक्रवार को शिव ट्रेडर्स और समृद्धि ट्रेडर्स पर छापेमारी की गई। शिव ट्रेडर्स से केजी सुगंधित सुपारी, राज स्वादिष्ट सुपारी, भोला स्वादिष्ट सुपारी और किंग सुगंधित सुपारी के नमूने लिए गए। यहां से 803 पैकेट प्रतिबंधित सुपारी जब्त की गई। वहीं, समृद्धि ट्रेडर्स से किंग और केजी स्वादिष्ट सुपारी के नमूने लिए गए और 80 पैकेट जब्त किए गए।

खेत में चल रही थी गुटखा फैक्ट्री, मशीन जब्त

कार्रवाई के दौरान टीम ने नौगुवां के खसरा नंबर 1848 स्थित खेत में चल रही गुटखा फैक्ट्री पर भी छापा मारा। यहां उमेश कुशवाहा द्वारा प्रतिबंधित गुटखा बनाया जा रहा था। टीम ने गुटखा निर्माण मशीन सहित अन्य सामग्री जब्त कर थाना प्रभारी नौगांव को सौंप दी।

कुल 19 लाख की जब्ती

जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत लगभग 19 लाख रुपए आंकी गई है।

  • शिव ट्रेडर्स से: 4 लाख रुपये की सामग्री
  • समृद्धि ट्रेडर्स से: 4 हजार रुपये की सामग्री
  • गुटखा फैक्ट्री से: 15 लाख रुपये की सामग्री

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध गुटखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top