Thursday, January 22, 2026

न्यायालय परिसर में पूर्व महापौर अभय दरे से धक्का-मुक्की, गवाहों से मारपीट का आरोप

Published on

न्यायालय परिसर में पूर्व महापौर अभय दरे से धक्का-मुक्की, गवाहों से मारपीट का आरोप

सागर। जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार दोपहर पूर्व महापौर अभय दरे के साथ धक्का-मुक्की और उनके साथ आए गवाहों से मारपीट का मामला सामने आया है। अभय दरे ने वकील गिरधर पटेल और उनके साथियों पर यह आरोप लगाया है।

क्या है मामला

पूर्व महापौर अभय दरे ने बताया कि उनकी जमीन के सीमांकन को लेकर वकील गिरधर पटेल से विवाद चल रहा है। इसी मामले में जेएमएफसी प्रीतम बंसल की अदालत में उनकी गवाही हो चुकी थी। लंच के बाद वे कोर्ट रूम से बाहर निकले, तभी गिरधर पटेल और कुछ अन्य वकील वहां पहुंचे और उन्हें धमकाने लगे। अभय दरे ने आरोप लगाया कि गिरधर पटेल ने उन्हें धक्का दिया, जबकि उनके साथ आए समीर सोनी और जयकुमार कुर्मी से मारपीट की गई।

FIR के लिए पहुंचे थाने

अभय दरे ने इस घटना की शिकायत गोपालगंज थाने में की, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही। इस घटनाक्रम के कारण गवाहों के बयान टल गए और अब अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।

पहले भी हो चुकी है मारपीट

अभय दरे ने दावा किया कि करीब 6-8 महीने पहले भी गिरधर पटेल ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत पुलिस और न्यायालय में दर्ज है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी।

गिरधर पटेल ने किया खंडन

वहीं, एडवोकेट गिरधर पटेल ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि अभय दरे झूठे साक्ष्य और घटनाक्रम पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अगर कोई वीडियो फुटेज है, तो उसे पुलिस को दिया जाए। उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
error: Content is protected !!