Monday, December 8, 2025

सागर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी संपन्न

Published on

spot_img

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी संपन्न

सांसद विधायक महापौर जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने सहभागिता की

बेटियों ने किया उत्साह पूर्ण लाठी प्रदर्शन उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृ शक्तियों का हुआ सम्मान

सागर। धरती पर नारी,गंगा और आत्मा को ईश्वर के सबसे करीब माना गया है इसलिए हमें अपने आपको कभी भी कमजोर या अबला समझने की जरूरत नहीं है। हम शुरू से ही सशक्त हैं। देवताओं पर भी जब संकट आया था तो उन्होंने नारी शक्ति का आह्वान किया था और शक्ति ने मां चंडी का रूप बनाकर राक्षसों का संहार किया था। इसलिए कोई भी नारी अपने आपको अबला नहीं समझें अब हम अबला नहीं सबला है। कहीं फौजी कहीं थानेदार हैं हम, कहीं ग्रहणी खिलाड़ी संस्कृति की पहचान है हम, दूर हटो ये अबला कहने वालों,इस देश की आधी दावेदार है हम, यह बात सांसद लता वानखेड़े ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,महापौर संगीता तिवारी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव,समाज सेविका अनुश्री जैन,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया, मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे,प्रतिभा चौबे, तृप्ति सिंह लोधी, प्रतिभा तिवारी मंचासीन रहीं!

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री नेहा जैन एवं रेनू कठल ने किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने हम बहनों का जो सम्मान बढाया है उसको देखकर लगता है की उन्होंने 21वी सदी को महिलाओं की सदी बनाया है। आज़ादी के 75 वर्षों में किसी ने महिलाओं के सम्मान की बात नहीं की। किसी ने महिलाओं के बारे में नहीं सोचा था लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने लाल किले के सबसे पहले भाषण से महिलाओं का सम्मान को सुनिश्चित करने की बात की थी!

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाए जाने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए सक्षम बनाने जाने के लिए व्यवहारिक प्रयास केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने किए है।

समाज सेविका अनुश्री जैन ने कहा कि वर्तमान समय में हम अपनी संस्कृति से भटक रहे हैं हम इसके लिए चिंतित है कि हमारी उपस्थिति समाज में कितनी है लेकिन हम परिवार में कितने उपस्थिति रहें इसके बारे में हम नहीं सोच रहे कही न कहीं हम पाश्चात्य संस्कृति को अंगकार कर रहे हैं जो चिंताजनक है।

महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि महिला दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिला सशक्तिकरण के लिए हमें सरकार की नीतियों के साथ स्वयं भी योगदान करना पड़ेगा क्योंकी महिला सशक्तिकरण के जितनी आवश्यक सरकार की नीतियां उतनी ही आवश्यक हमारी सोच भी है अगर कहीं कोई महिला अपमानित होती है तो हम केवल मूकदर्शक नहीं बने अगर कहीं कोई बेटी पढ़ाई का सपना देखे तो हम उसकी किताब बने क्योंकी जब हमारे देश की महिलाएँ सशक्त होंगीं तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि मातृ शक्ति हमारी पूज्यनीय हमारे संस्कारों ने हमें महिलाओं का सम्मान करना सिखाया है यह हमारी मौलिक परंपरा है आज सभी क्षेत्रों में मातृ शक्ति अपनी सफलताओं का परचम लहरा रहीं महिलाएं तो देश की दिशा और दशा तय करती है क्योंकि महिलाएं आने वाली पीढी को संस्कारवान बनाती वो महिला ही होती है जो नवजात की प्रथम गुरु बनती है हमारी मातृ शक्ती के के लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी ने आगामी चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाया है जिससे हमारी मातृ शक्ति की जवाब दारी और अधिक बढ़ेगी

*कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा की* अगर एक महिला को अवसर मिलता है तो वह कार्य क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाती हैं इसके प्रमाण स्वरूप सांसद लता वानखेड़े जी,महापौर संगीता तिवारी जी,अनुश्री जैन जी जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव जी सहित सभागार में उपस्थित कई बहिनें इसका प्रमाण है आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सरकार हो या राज्य की दोनों ही मिलकर महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रही है चाहे हम बात करें ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ की या विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बहिनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की महिलाओं बहिनों बेटियों की प्रगति उन्नति के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है!

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत ने बताया की कार्यक्रम में उपस्थित बढ़ी संख्या मातृ शक्ति पर अतिथियों द्वारा जमकर पुष्पवर्षा करते हुए सम्मान किया गया कार्यक्रम में डॉ. ज्योति चौहान, सी.एम.एच.ओ. ममता तिमोर,पत्रकार वंदना तोमर,योग प्रशिक्षक वैष्णवी यादव,डा. श्वेता भट्नागर, आर्किटेक्ट पूर्वी पारिख,शीतल कुशवाहा,डीपी चौरसिया,जय श्री राठौर,रश्मि रावत,को कार्य क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए अतिथियों द्वारा शाल श्री फल स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में कूड़ारी हाई स्कूल की बेटियों ने लाठी प्रदर्शन किया वैष्णवी लोधी सृष्टि अहिरवार,सुगम अहिरवार,मेघा ने उत्साह पूर्ण प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।