सागर में ननि आयुक्त एवं कर्मचारी संघोें के बीच हुई चर्चा, वेतन एवं अन्य माँगो पर नतीजे आये सामने
सागर। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री की उपस्थिति में नगर निगम कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के निराकरण एवं समय पर वेतन भुगतान के संबंध में नगर निगम के सभी संघों म.प्र.न.नि. / न.पा.कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव राजेषसिंह राजपूत, आनंद मंगल गुरू, जिलाध्यक्ष सईद उद्दीन कुरैषी, नगर निगम कर्म.कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष श्री हरेन्द्र खटीक, म.प्र.न.नि./न.पा.कर्म.संघ की इकाई अध्यक्ष वर्षा समद्र, सफाई कामगार यूनियन सुदेष सनकत, सुरेन्द्र महावत, वाहन चालक अध्यक्ष श्री ओमकार शर्मा, कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा की गई, जिसमें विभिन्न कर्मचारियों संघों द्वारा अनुसार 18 सूत्रीय मांगों पर बिन्दुबार चर्चा उपरांत निगमायुक्त ने कर्मचारियों के वेतन भुगतान करने सहित सभी मांगों के निराकरण हेतु सहमति प्रदान की एवं कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष प्रत्येक तीन माह में मांगों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें बिन्दुओं का निराकरण किया जायेगा।
बैठक में प्रांतीय सचिव राजेषसिंह राजपूत ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु बिन्दुबार लिखित पत्र संघ को दिया जावे। बैठक में सौहार्द पूर्ण चर्चा उपरांत राजेन्द्र सनकत ने समस्त कर्मचारी संघों की ओर से निगमायुक्त राजकुमार खत्री का आभार व्यक्त किया।
इन मांगों पर बनी सहमति- नगर निगम में कार्यरत समस्त कर्मचारियों, प्लेसमेंट श्रमिकों का बकाया वेतन होली पूर्व के पूर्व अनिवार्य रूप से किये जाने, निगम परिषद निर्णय अनुसार सभी कर्मचारियों को क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिये जाने, मृत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को भी क्रमोन्नति का लाभ दिये जाने, मान.उच्चतम न्यायालय के आदेश के अध्याधीन अनुसार रिक्त पदों पर पदोन्नति किये जाने, स्थायीकर्मी कर्मचारियेां को रिक्त पदों पर नियमित करने, भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाषन अनुसार दैनिक वेतन कार्यभारित कर्मचारियांे की ग्रेच्युटी 10 लाख रूपये किये जाने के संबंध शासन को पत्र भेजने एवं मांगों के संबंध में समिति गठित कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर कर्मचारी संघ के सचिव श्री माधव प्रसाद चढार, उपाध्यक्ष श्रीमति शकुन्तला गोस्वामी सहित भोलाप्रसाद करोसिया, बाबू मछंदर, रमेष बोयत, सुनील तिलंगा, घटारे, .श्रीमति जया श्रीवास्तव, सूरज मछन्दर, मनोज चौबे, विकास उपाध्याय,आशुतोष सोलंकी, राजेश चौबे थे।