सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस ऐप से प्रदेशवासियों को सरकार की नीतियों, योजनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों की त्वरित व सटीक जानकारी सीधे मोबाइल पर ही प्राप्त हो सकेगी। मोबाइल ऐप पर समाचार, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, मंत्री परिषद के निर्णय, आलेख, विभिन्न विभागों की वेबसाइट के लिंक, जिलों के समाचार तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों, कमिश्नर और कलेक्टर की सूची आसानी से प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक जनसम्पर्क श्री अंशुल गुप्ता तथा सोशल मीडिया विशेषज्ञ उपस्थित थे।
आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. खाड़े ने अवगत कराया कि जनसम्पर्क विभाग के पोर्टल mpinfo.org का Android Based मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। मोबाइल ऐप में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर ऐप में उपलब्ध होंगे। ऐप पर स्क्रीन रीडर की भी सुविधा दी गई है, जिससे यूजर आसानी से समाचार सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऐप में वॉइस सर्च की सुविधा दी गई हे, जिससे यूजर आसानी से आवश्यकता अनुसार कंटेंट सर्च कर सकते हैं। ऐप पर व्हाट्सऐप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की लिंक भी दी गई है, इससे सुगमता से कंटेट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जा सकेगा। मोबाइल ऐप पर पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है, इसके माध्यम से समाचार को सभी यूजर्स तक पुश किया जा सकता है।
ख़ास ख़बरें
- 02 / 04 : निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भोपाल में CM डॉ यादव से भेंटकर चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से कटौती बंद करने हेतु आग्रह पत्र सौपा
- 02 / 04 : परिवहन घोटाले के आरोपियों की जमानत से गुस्साए कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, CM का पुतला जलाना चाहा
- 02 / 04 : सागर में इस ग्राम पंचायत की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर बोले कलेक्टर
- 02 / 04 : आज लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल
- 01 / 04 : महापौर की माँग पर सागर में राजघाट की होगी मरम्मत, केंद्र की योजना में राज्य से मिले 5.30 करोड रु.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जनसंपर्क विभाग के मोबाइल ऐप का लोकार्पण

KhabarKaAsar.com
Some Other News
कुछ अन्य ख़बरें
आज लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल
02/04/2025 धर्म/अध्यात्म, प्रशासन, भारत