Friday, December 5, 2025

रोजगार सहायक को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Published on

spot_img

रोजगार सहायक को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

सागर। सागर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत जमुनिया के रोजगार सहायक मुन्ना लाल सौर को ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त डालने के एवज में मांगी गई थी।

लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई

शिकायतकर्ता शकुन बाई ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि रोजगार सहायक मुन्ना लाल सौर उनसे पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त पास करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप प्लान तैयार किया और रोजगार सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

बंडा थाने में हुई कानूनी कार्रवाई

लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर बंडा थाना लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस इस मामले में और भी पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this