मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

फिल्म KGF-2 के किरदार रॉकी भाई से प्रभावित होकर चार गार्ड्स को उतार दिया मौत के घाट, हत्या करने के मिशन पर निकला था आरोपी

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad

सागर।  सीरियल किलर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सागर और भोपाल में 6 दिनों में चार गार्ड्स की हत्या करने वाले सीरियल किलर को प्रधान सत्र न्यायाधीश ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुधाविजय सिंह भदौरिया ने पैरवी की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पुणे में भी एक गार्ड पर जानलेवा हमले की बात कही थी। आरोपी ने बताया था कि वह फिल्म KGF-2 के किरदार रॉकी भाई से प्रभावित है और सिक्योरिटी गार्ड्स को मारने के मिशन पर है। वह ऐसे सिक्योरिटी गार्ड्स को टारगेट करता था, जो ड्यूटी पर सोते थे। बताया जा रहा है कि गार्ड्स को मारने के बाद वह पुलिस वालों को बनाकर फेमस होना चाहता था। आरोपी शिव गोंड कक्षा 8वीं तक पढ़ा है। गोवा में नौकरी कर चुका है। अंग्रेजी भी बोल लेता है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →