रिशांक समाजसेवा के प्रकल्पों के साथ आगे बढ़ रहे, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में ऐसे ही युवाओं की जरूरत: पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह
सागर। पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को सिविल लाइन में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी रिशांक तिवारी के जन्मदिवस समारोह में पहुंचकर शुभाशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा
रिशांक तिवारी समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्पों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। चाहे तीज त्योहार का मौका हो या फिर जन्मदिवस का, रिशांक उन्हें ऐसे मनाते हैं कि उनसे दूसरों को लाभ मिले, संदेश पहुंचे। यह बहुत ही अच्छी बात है कि रिशांक ने अपने जन्मदिन पर सीताराम रसोई पहुंचकर जरूरतमन्दों को भोजन कराया। रेस्टोरेंट में असहाय व वंचित वर्ग के बच्चों को लेकर गए और उनके साथ जन्मदिवस मनाकर यादगार मनाया। उन्होंने कहा मैं अक्सर कहता हूं कि अनेक बार लगता है जन्मदिन पर फूल-मालाएं, केक, पटाखे और आतिशबाजी आडंबर की तरह हैं, हालांकि इनमें स्नेह शामिल होता है। आडंबर से ऊपर उठकर हम जन्मदिन को जीवनदायी मानव सेवा के हितार्थ सार्थक आयोजन भी बना सकते हैं। पूर्व मंत्री सिंह ने कहा सभी को अपने जीवन में कोई भी छोटा बड़ा सेवा का प्रकल्प अपनाना चाहिए। रिशांक तिवारी ने कहा भूपेंद्र सिंह जी हमारे आदर्श और मार्गदर्शक हैं।
वे मानव सेवा और विकास की मिसाल हैं। उनके प्रत्येक कार्य में हम व्यापक जनहित और जन कल्याण के दर्शन कर सकते हैं। अपने जन्मदिन को सेवा कार्य से आरंभ करने की प्रेरणा भी उन्हीं से मिली है। इसके पूर्व 11 पंडितों ने स्वस्तिवाचन कर पूजन किया। रिशांक ने नागेश्वर मंदिर में शिवार्चन किया। सिविल लाइन में हुए जन्मोत्सव समारोह में महापौर संगीता तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, भाजपा पार्षद दल के सचेतक शैलेंद्र ठाकुर,एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी, रेखा नरेश यादव, रुपेश यादव, कंचन सोमेश जड़िया, राजकुमार पटेल एवं संगीता शैलेष जैन, सूरज घोसी, पार्षद डब्बू साहू, अशोक साहू चकिया, बब्बू यादव, शिवशंकर यादव, रोशनी वसीम ख़ान, रामू ठेकेदार एवं कनई पटेल, सूर्यांश तिवारी, राकेश चौबे सागौनी, पूर्व पार्षद श्यामजी दुबे, संतोष दूबे, राजीव सोनी,नीरज करौसिया, भानु राजपूत,शुभम् नामदेव, टिंकु साहू,प्रज्ज्वल भारद्वाज, सपन ताम्रकार, निष्कर्ष दूबे ,अभिषेक साहू सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।