Saturday, December 6, 2025

नगर निगम को CM हेल्पलाइन शिकायत समाधान में A-ग्रेड के साथ मध्यप्रदेश में मिला दूसरा स्थान, प्रदेश सहसचिव ने निगमायुक्त को प्रशंसा पत्र भेजा

Published on

spot_img

नगर निगम को CM हेल्पलाइन शिकायत समाधान में A-ग्रेड के साथ मध्यप्रदेश में मिला दूसरा स्थान, प्रदेश सहसचिव ने निगमायुक्त को प्रशंसा पत्र भेजा

सागर। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम सागर को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करने पर पूरे प्रदेश में ए ग्रेड प्रदान कर दूसरा स्थान दिया गया है।
नगर निगम सागर को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण करने हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्य करने पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त सहसचिव भरत यादव ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री को प्रशंसा पत्र भेजकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने की आशा व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम सागर को लगातार दूसरी बार नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि के प्राप्त होने पर नगर निगम आयुक्त ने सभी नगर निगम के अधिकारियों, इंजीनियर व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी है।

Latest articles

सागर में पत्नी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति की डंडो से कुटाई

पत्नी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति की डंडो से कुटाई सागर। बहेरिया थाना...

ससुराल से बहन को लेने जा रहे कार सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, पाँच की चली गयी जान

छतरपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में...

आवास योजना में 20 हजार रुपये जमा कर भाड़े पर मकान चढ़ाने वाले 101 पर कार्यवाही, अन्य को सौपे राइट्स

निगमायुक्त ने 20 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर करने के निर्देश दिए सागर। नगर...

More like this