Monday, January 12, 2026

शाह की टिप्पणी पर बिफरे युवक कांग्रेसी, प्रदर्शन किया

Published on

शाह की टिप्पणी पर बिफरे युवक कांग्रेसी, प्रदर्शन किया

सागर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को सागर में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता भगवानगंज चौक पर स्थित अंबेडकर मूर्ति पर जमा हुए, यहां से उन्होंने सांकेतिक रैली निकाली। इस दौरान नारेबाजी कर केंद्रीय गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। पुलिस ने उन्हें रोका तो धक्का-मुक्की हुई। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल चौबे ने बताया, देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब को लेकर टिप्पणी की है। इसके विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सांकेतिक था। लेकिन सागर पुलिस भाजपा के इशारों पर काम कर रही है।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डराया, धमकाया। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता डरेंगे नहीं, बाबा साहेब के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। करीब डेढ घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान भगवानगंज चौराहे पर यातायात बाधित रहा। लोगों ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!