Friday, December 5, 2025

जिला चिकित्सालय में चिकित्सा टीम ने फिर बचाई एक नन्ही जान

Published on

spot_img

जिला चिकित्सालय में चिकित्सा टीम ने फिर बचाई एक नन्ही सी जान

दामोह। मरगौर निवासी माही सिंह उम्र 04 वर्ष ने खेल-खेल में सिक्का निगल लिया, बच्ची ने तुरन्त ही लार गिराना शुरू कर दिया, बच्ची थूक भी नहीं निगल पा रही थी। मामले की गम्भीरता समझते हुए आशा सुपरवाइजर सुधा ने तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लाना उचित समझा।
इस सबंध में जिला अस्पताल में ड्यूटी रत चिकित्सक डॉ मधुर ने बच्ची को भर्ती किया और जिला अस्पताल की डॉक्टर टीम के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. विशाल शुक्ला, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ अश्विनी पटेल एवं डॉ रवीना त्रिवेदी ने एनेस्थीसिया के साथ जिला अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर में रात 10 बजे इमरजेंसी ऑपरेशन करके सिक्के को निकाल बाहर किया। सिक्का निकलने के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। माँ-बाप एवं बच्ची की बुआ बच्ची के नि:शुल्क आपरेशन से बेहद संतुष्ट है। इमरजेंसी में की गई इन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद कर रहे हैं।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे- महंत श्री नरहरि दास

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे-...

शिवसेना के मुम्बई स्थित कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकाल करेंगे मनी सिंग,संगठन विस्तार पर करेंगे चर्चा

शिवसेना के मुम्बई स्थित कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकाल करेंगे मनी सिंग,संगठन विस्तार...

नक्सली टॉप कमांडर माने जाने वाला हिड़मा के एनकाउंटर के बाद पत्र हुआ जारी

भोपाल। नक्सली टॉप कमांडर माने जाने वाला हिड़मा के एनकाउंटर में मारे जाने की...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।